News Update: देखें दिनांक 02/04/26 की प्रमुख बड़ी ख़बरें

32

02/4/26 न्यूज अपडेट:- *आज की बड़ी खबरें……*

➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, किसानों की फसल में आग की घटना का संज्ञान, गोंडा, श्रावस्ती, महराजगंज में किसानों को नुकसान, अफसरों को क्षति का आंकलन करने के निर्देश, ससमय मुआवजे का वितरण सुनिश्चित करें-CM

➡लखनऊ- निजी स्कूल में प्रिंसिपल अनिल सिंह पर फायरिंग, अलमारी के पीछे छिपकर अनिल सिंह ने बचाई जान, अलमारी से टकरा कर प्रिंसिपल के पेट में लगी गोली, 40 वर्षीय अनिल सिंह का ट्रामा सेंटर में इलाज, पुलिस के मुताबिक खतरे से बाहर हैं अनिल सिंह, पुरानी रंजिश में विजयपाल ने चलाई अनिल पर गोली, रहीमाबाद थाने के प्रभावती नर्सरी स्कूल की घटना

➡लखनऊ- सरोजनीनगर से विधायक राजेश्वर सिंह की बड़ी पहल, दिवंगत वकीलों की पत्नियों को 1-1 लाख के चेक सौंपे, अपने व्यक्तिगत कोष से महिलाओं को दिए चेक, कलेक्ट्रेट में स्व.इंद्रदेव सिंह द्वार का अनावरण किया, युवा वकीलों को सम्मान में लैपटॉप वितरित किए, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, MLC रामचंद्र प्रधान रहे मौजूद, नोएडा कमिश्नर लक्ष्मी सिंह पूरे परिवार संग शामिल

➡लखनऊ- इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास होटल में मारपीट, बिरयानी में बोटी कम होने पर शुरू हुआ विवाद, ग्राहकों और होटल कर्मियों के बीच जमकर कहासुनी, होटल कर्मियों ने ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मड़ियांव के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे का मामला

➡लखनऊ- मंडलायुक्त का चिनहट CHC पर औचक निरीक्षण, सीएचसी चिनहट में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अस्पताल में साफ-सफाई की खराब स्थिति पर नाराज, अनुपस्थित डॉक्टरों, स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, दवा केंद्र पर लंबी कतारें, अतिरिक्त काउंटर के निर्देश, स्वास्थ्य सेवा सुधार के लिए मॉनिटरिंग के निर्देश

➡प्रयागराज- शॉट सर्किट से पाइप के गोदाम में लगी आग, देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया, दमकल ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू, गोदाम में रखा सामान जलकर हुआ राख, कोरांव के चमनगंज इलाके का मामला

➡उन्नाव- हाईकोर्ट के निर्देश पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि के अवैध कब्जे पर कार्रवाई, लगभग 1 करोड़ की जमीन को खाली कराया, जमीन को प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त, इस्माइल राजा, अन्य कब्जाधारियों द्वारा कब्जा, बंजर भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थी दुकानें, अतिक्रमणकारियों ने HC में दाखिल की थी रिट याचिका, राज्य सरकार की प्रभावी पैरवी से याचिका खारिज, पुरवा तहसील के बरौली गांव में था अवैध अतिक्रमण

➡बरेली- ई-रिक्शा चालक ने लगाया हूटर, दबंगई, भौकाल के लिए लगाया हूटर, हूटर बजाकर लोगों को कर रहा परेशान, वीडियो अपलोड कर कार्रवाई की मांग, बारादरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो

➡मैनपुरी- पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, ट्रैफिक पुलिस ने 130 वाहनों के किए चालान, 130 वाहनों पर 2.30 लाख रुपए का जुर्माना, शहर कोतवाली क्षेत्र के करहल चौराहे पर चेकिंग

➡बांदा- बांदा में सड़क हादसे में 2 की मौत, तेज रफ्तार दो बाइकों में जोरदार टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर मौत, बिसंडा थाना के कैरी मोड़ के पास की घटना

➡आजमगढ़- अखिलेश यादव के बयान पर ओपी राजभर का पलटवार, पूर्वांचल से लोग दादरी रैली में गए थे- ओपी राजभर, गुर्जर समाज कट्टर हिंदू है- ओपी राजभर, गुर्जर समाज भगवान राम कृष्ण को मानता है- राजभर, अखिलेश यादव न राम को मानते हैं न कृष्ण को- राजभर, मथुरा जाने से अखिलेश यादव कतराते हैं- ओपी राजभर, आजमगढ़ में हमारी रैली से अखिलेश घबरा गए- राजभर, लाखों यादव बीजेपी का झंडा लेकर घूम रहा है- राजभर, गुर्जर समाज अखिलेश यादव का बहिष्कार कर रहा- राजभर

➡कानपुर- अधिवक्ता अखिलेश दुबे मामले ने पकड़ा तूल, कई अधिवक्ता पहुंचे पुलिस कमिश्नर से मिलने, नजूल जमीन कब्जाने के आरोप में केस हुआ था, ग्वालटोली थाने में दर्ज किया गया था मुकदमा, अधिवक्ता आरके शुक्ला ने आरोपों को बताया गलत, पुलिस कमिश्नर को पूरे मामले की जांच सौंपी गई

➡श्रावस्ती- मिश्रा पाली क्लीनिक पर छापा, CHC अधीक्षक की टीम का छापा, अवैध रूप से चल रहा था क्लीनिक, बिना डॉक्टर, प्रशिक्षित स्टाफ के इलाज, 2 गर्भवती महिलाओं का इलाज करते मिले, महिलाओं को एम्बुलेंस से CHC भेजा गया, गिलौला कस्बे में चल रहा था अवैध क्लीनिक

➡फर्रुखाबाद- फर्रुखाबाद में किशोरी की हत्या से सनसनी, नबाबगंज थाना अध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप, 5 दिन बाद बोरे में बंद मिला किशोरी का शव, किशोरी पड़ोसी युवक संग हुई थी फरार, युवक पर नींद की गोलियां देने का आरोप, किशोरी ने अपने परिवार को किया था बेहोश, दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था बेहोश, 50 हजार रुपये और जेवर लेकर हुई थी फरार, पिता ने पहले ही पुलिस को दी थी तहरीर, 3 आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत, थाना प्रभारी पर कार्रवाई न करने का आरोप, दबाव में दूसरे दिन FIR दर्ज की गई, कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र का मामला

➡हमीरपुर- ट्रैफिक इंचार्ज हरवेंद्र यादव का वीडियो वायरल, हरवेंद्र यादव का गाली देते वीडियो हुआ वायरल, जाम खुलवाने के नाम पर वाहन चालकों को गालियां, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बड़े चौराहे का मामला

➡अयोध्या- रुदौली में ज्वैलर्स की दुकान में लूट, महिला ने तमंचे के दम पर लूट की, तमंचे के दम पर 26 ग्राम सोना उड़ाया, महेश ज्वैलर्स के यहां लूट से मचा हड़कंप, काउंटर से सोने का हार-चेन लेकर फरार, भीड़भाड़ वाले बाजार से भाग निकली महिला, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

➡लखीमपुर- आग में एक मवेशी जिंदा जला, मवेशी को बचाने गया गृहस्वामी झुलसा, करीब आधा दर्जन घर व दुकानें जली, ईसानगर के खजुवा के पास की घटना

➡औरैया- अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया, 5 एकड़ जमीन पर की गई प्लाटिंग ध्वस्त, जेसीबी मशीनों से गिराए गए अवैध निर्माण, दिबियापुर पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई

➡रायबरेली- डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला, हादसे में पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत, पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक सवार को कुचला, डंपर चालक को डंपर समेत हिरासत में लिया, बछरावां थाना क्षेत्र के कस्बे चौराहे की घटना

➡पीलीभीत- कंटेनर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, कंटेनर की टक्कर से दंपति की मौत, अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे थे, कंटेनर चालक हादसे के बाद फरार, पूरनपुर क्षेत्र के पास हादसा

➡सहारनपुर- वाहन चोर गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक समेत आरोपी दबोचे गए, चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, सदर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार

➡बदायूं- युवक ने गांव के व्यक्ति पर लगाया आरोप, खौलता कड़ाही का तेल डालने का लगाया आरोप, युवक गंभीर झुलसा, बिल्सी पुलिस से की शिकायत, बिल्सी थाना क्षेत्र के सिरासौल गांव का मामला

➡ललितपुर- रेस लड़ाने के चक्कर में मकान में घुसा ट्रक, हादसे में बाल-बाल बचा एक परिवार, दोनों ड्राइवर नशे में चला रहे थे ट्रक, अमर सिंह यादव का मकान क्षतिग्रस्त, जखौरा थाना क्षेत्र बॉसी रोड का मामला

➡इटावा- जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, छापेमारी में 8 जुआरी गिरफ्तार, 34 हजार रुपए नगद बरामद, 4 बाइक, 6 फोन जब्त किए गए, इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र का मामला

➡मुजफ्फरनगर- 3 शवों को हाईवे पर रखकर लगाया जाम, सड़क हादसे में पिता पुत्र व बेटी की मौत, हाईवे पर स्थित टोल पर शव रख लगाया जाम, परिजन कर रहे 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग, मुआवजा दो तब करेंगे अंतिम संस्कार- परिजन, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी समझाने में जुटे, कल स्कूल बस ने बाइक सवारों को कुचला था, तितवी के पानीपत खटीमा राजमार्ग पर लगाया जाम

➡फर्रुखाबाद- पानी निकासी को लेकर चले लाठी-डंडे, पीड़ित पक्ष ने दबंगों पर लगाया आरोप, नाली किनारे दीवार उठाने का आरोप, दबंगों के दीवार उठाने पर भरा पानी, पीड़ित बारिश के पानी को निकालने पहुंचा, दबंगों ने लाठी-डंडों से किया हमला, मारपीट से पिता-पुत्र को आई गंभीर चोटें, थाना नवाबगंज क्षेत्र के सिरौली का मामला

➡अलीगढ़- अलीगढ़ में प्राइवेट स्कूलों पर गंभीर आरोप, NCERT नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, अभिभावकों पर निजी सिलेबस खरीदने का दबाव, NCERT से 10 गुना महंगी किताबें खरीदने को मजबूर, यूपी शासन के निर्देशों का भी नहीं हो रहा पालन, चिन्हित दुकानों से ही किताबें खरीदने का दबाव, GD पब्लिक स्कूल पर अभिभावकों के गंभीर आरोप

➡कन्नौज- बकाये के नाम पर बंद की घरों की बिजली सप्लाई, कई गांवों के एक हजार से ज्यादा कनेक्शन कटे, स्मार्ट मीटर लगने के बाद गांवों के कनेक्शन कटे, ज्यादा बिल भेजने के बाद संशोधन के लिए दौड़ रहे, कई गांवों के उपभोक्ता अफसरों का कर रहे इंतजार, गुरसहायगंज के बिजली घर में कई गांवों के उपभोक्ता, बिजली विभाग पर मनमाने बिल भेजने का आरोप

➡सिद्धार्थनगर- फर्जी जमीन सौदे पर एक्शन, राजस्व निरीक्षक को किया सस्पेंड, शिकायतकर्ता की शिकायत पर जांच, तत्कालीन लेखपाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई, अब्दुल गफ्फार की भूमिका संदिग्ध पाई गई, डीएम के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबन, बांसी एसडीएम को सौंपी गई जांच, एक हफ्ते में रिपोर्ट देने के आदेश

➡गोंडा- नवाबगंज में गेहूं की फसल में लगी आग, किसान का 11 बीघा गेहूं जलकर राख, दमकल देर से आया, लोगों ने बुझाई आग, नवाबगंज के पहली गांव की घटना

➡मैनपुरी- नशे में दिखा होमगार्ड कर्मी, ड्यूटी के दौरान नशे में दिखा कर्मी, कलेक्ट्रेट परिसर के गेट पर तैनात है, नशे में होमगार्ड कर्मी का वीडियो वायरल, मैनपुरी कलेक्ट्रेट परिसर का वीडियो

➡प्रतापगढ़- सरकारी कार्य में बाधा डालने पर 3 लोग अरेस्ट, कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, तोड़फोड़ की, अधिकारियों, कर्मचारियों को बाहर कर तालाबंदी, आरोपी मुहर्रम अली पर 8, विनोद पर 2 केस दर्ज, विकास खंड कार्यालय गौरा का मामला

➡बुलंदशहर- पारिवारिक विवाद में महिला का खौफनाक कदम, महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर लगाई आग, बचाने गया पति भी आग में बुरी तरह झुलसा, दंपति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, अलीगढ़ हायर सेंटर में इलाज के दौरान मौत, डिबाई थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर की घटना

➡कानपुर देहात- चरणामृत पीने से 7 की हालत बिगड़ी, कथा धार्मिक कार्यक्रम में चरणामृत पीया, बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं समेत 7 की बिगड़ी हालत, उल्टी, चक्कर, घबराहट की शिकायत के बाद हड़कंप, रसूलाबाद थाना क्षेत्र बंशीनिवादा गांव की घटना

➡रायबरेली- नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग को भगाने, दुष्कर्म का था आरोप, महराजगंज कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी

➡प्रतापगढ़- पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के आरोप में चल रहे थे फरार, डंडे, कुल्हाड़ी, सरिया व 4 बाइक बरामद किया, 30 मार्च को दो भाइयों पर जानलेवा हमला, मानिकपुर थाना के जाखामई गांव का मामला

➡बुलंदशहर- साक्षर कौशिक हत्याकांड का आरोपी अरेस्ट, हत्याकांड का मुख्य आरोपी दीपक गिरफ्तार, भदरौला नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया, आरोपी दीपक की निशानदेही पर बाइक बरामद, लाश ठिकाने लगाने में इस्तेमाल फावड़ा बरामद

➡कानपुर- अवैध किडनी ट्रांसप्लांट का मामला, डॉक्टरों की टीम के 2 सदस्य गिरफ्तार, पारुल, आयुष की किडनी ट्रांसप्लाट करने आए थे, पुलिस ने 2 ओटी टेक्नीशियन को किया अरेस्ट, कुलदीप सिंह राघव ओटी टेक्नीशियन गिरफ्तार, गाजियाबाद के गोपाल हॉस्पिटल से आए थे कुलदीप, राजेश कुमार ओटी टेक्नीशियन को किया गिरफ्तार, नोएडा के सर्वोदय हॉस्पिटल से आए थे राजेश कुमार, ये दोनों लोग कानपुर में हुए ऑपरेशन में शामिल थे, डॉक्टर रोहित की टीम का हिस्सा थे कुलदीप, राजेश कुमार

➡महोबा- दबंग युवक कर रहे गुंडागर्दी, क्लब के छात्रों में दहशत का माहौल, छात्र-छात्राओं ने डीएम से शिकायत की, डीएम ने टीम गठित की, कार्रवाई के निर्देश, कीरतसागर तट पर निःशुल्क कोचिंग में करते हैं, शहर कोतवाली के कीरतसागर तट का मामला

➡मऊ- पुलिस ने युवक की हत्या का किया खुलासा, शराब खरीदने को लेकर युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, शराब पीने को लेकर आपसी विवाद, दोहरीघाट थाना क्षेत्र की घटना

➡बाराबंकी- डीएम शशांक त्रिपाठी ने की क्रॉप कटिंग, हाथ में हंसिया लेकर काटी गेहूं की फसल, गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण भी किया, तहसील नवाबगंज के लक्षबर बजहा का मामला

➡वाराणसी- पशु तस्कर और पुलिस में मुठभेड़, सूचना पर पुलिस ने तस्करों को रोका, ट्रक से गोवंश जाने की मिली थी सूचना, पुलिस को मौके से 34 गोवंश बरामद, घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती, रामनगर थाना क्षेत्र का मामला

➡सिद्धार्थनगर- इटवा क्षेत्र के पकरी चौधरी गांव में लगी आग, 40 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक, लाखों का नुकसान, गांव में अफरा-तफरी

➡सीतापुर- सपा छात्र सभा के प्रमुख महासचिव पहुंचे सीतापुर, संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिए टिप्स, SIR की फाइनल सूची पर नजर रखने का दिया मंत्र, विधानसभा से पहले संगठन को मजबूती देने पर जोर, महासचिव सिराज हुसैन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, छात्रसभा जिलाध्यक्ष शिवम यादव, कार्यकर्ता रहे मौजूद, सपा जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन

➡बलिया- मेला में दो गुटों में मारपीट, झूला आयोजक पर गंभीर आरोप, लोगों ने लगाया मारपीट का आरोप, उभांव थाना क्षेत्र में हुई मारपीट

➡शाहजहांपुर- शाहजहांपुर में वकीलों के बीच आपसी संघर्ष, कचहरी में वकील को बुरी तरह पीटा गया, वकील को कचहरी में लातों-घूंसों से पीटा, सीट को लेकर विवाद, वकील प्रदीप घायल, मारपीट का वीडियो भी सामने आया, थाना सदर बाजार के जजी परिसर की घटना

➡प्रतापगढ़- पुलिस और अंतर्जनपदीय बदमाश के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश विपिन निषाद को लगी गोली, बदमाश राजू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया, तमंचा, कारतूस, मोबाइल, बाइक व नकदी बरामद, देल्हुपुर बाजार में बदमाशों ने की थी टप्पेबाजी, देल्हुपुर पुलिस से नरसिंहगढ़ के पास हुई मुठभेड़

➡एटा- तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर घायल, पुलिस ने सभी घायलों को भेजा मेडिकल कॉलेज, थाना मलावन क्षेत्र के पावर प्लांट के पास हादसा

➡पीलीभीत- तेज रफ्तार कार ने युवक को बुरी तरह रौंदा, टक्कर से 3 फिट हवा में उछलकर गिरा युवक, सिर पर गम्भीर चोट के चलते युवक की मौत, कार के रौंदने का वीडियो CCTV कैमरे में कैद, पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ली, चालक गिरफ्तार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शहर कोतवाली के भिखारी गांव में हादसा

➡मैनपुरी- आलोक शाक्य की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या मामला, प्रेम प्रसंग के चलते आलोक शाक्य की हत्या हुई थी, 12 घंटे में एलाऊ पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, एलाऊ पुलिस ने 2 हत्या आरोपियों को अरेस्ट किया, महिला ने अपने पति और सहयोगी से कराई थी हत्या, थाना एलाऊ क्षेत्र के रतनपुर किरकीच की घटना

➡मैनपुरी- विद्युत पोल से टकराकर पेड़ पर चढ़ी कार, पेड़ पर टंगी कार का वीडियो हुआ वायरल, कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल, कार सवार लोगों का अस्पताल में इलाज, घिरोर थाना क्षेत्र के कोसमा तिराहे की घटना

➡हरदोई- हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम, मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में कार्यक्रम, DM का हिंसा पीड़ित महिलाओं से सीधा संवाद, पारिवारिक हिंसा में त्वरित समाधान का आश्वासन, बेसहारा महिलाओं के लिए आयुष्मान कार्ड के निर्देश

➡दिल्ली- सीएनजी पम्प पर हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, CNG सिलेंडर में गैस भरते समय धमाका, धमाके में 4 लोग बुरी तरह झुलसे, घायल, एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही, द्वारका के मित्राऊं गांव में है CNG पम्प

➡दिल्ली- आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बयान, रोजगार दो समन्वय न्याय दो पद यात्रा पर बोले, कल से चौथे चरण की यात्रा शुरू हो रही है- संजय, कई सभाएं और लोगों से संपर्क करेंगे- संजय, यूपी में आठ चरणों में पदयात्रा होनी है- संजय

Leave A Reply

Your email address will not be published.