2027 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले CM योगी के बड़े मास्टर स्ट्रोक से विपक्ष चारों खाने चित्त

172

07/04/26 लखनऊ:- “उत्तर प्रदेश की सियासत में चुनावी बयार तेज हो चुकी है और इसी के साथ मौजूदा सरकार ने बड़ा दांव खेल दिया है…”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव चला है। प्रदेश के करीब 1.70 लाख शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में 8000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो अप्रैल 2026 से लागू होगा।

इस फैसले के बाद शिक्षामित्रों को 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसके साथ ही कैश लेस व मेडिकल सुविधा का लाभ भी दिया जाएगा।
वहीं जब इस मामले को लेकर शिक्षामित्रों से बात की गई तो उनका कहना है कि हम लोगों के लिए राहत जरूर मिली है लेकिन अभी पूरा बजट इससे नहीं सम्हल पाएगा सरकार को और ध्यान देने की जरूरत है लेकिन प्रदेश सरकार की इस पहल का हम स्वागत करते हैं।
जानकार इसे योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक मान रहे हैं, जो चुनाव से पहले एक बड़े वोट बैंक को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
“कुल मिलाकर, योगी सरकार का यह फैसला जहां लाखों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, वहीं सियासी नजरिए से भी इसके दूरगामी मायने निकाले जा रहे हैं।

ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या CM योगी का यह कदम 2027 के चुनावी रण में बड़ा गेम चेंजर साबित होगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.