लाड़ली बहन योजना में 5 लाख महिलाएं अयोग्य ,नहीं मिलेगा कोई लाभ ,बड़ी खबर

31

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना के तहत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 5 लाख महिलाओं को अयोग्य घोषित कर दिया है। इन महिलाओं को अब जनवरी 2025 से योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, उनके खातों में पहले जमा हुए 450 करोड़ रुपए सरकार वापस नहीं लेगी।

योजना के मानदंडों में सख्ती और वित्तीय प्रबंधन के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि इन महिलाओं को जनवरी 2025 से योजना का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन पहले से खातों में जमा हुई धनराशि वापस नहीं ली जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार ने लाडकी बहन योजना के तहत 5 लाख महिलाओं को अयोग्य घोषित कर दिया है। ये महिलाएं या तो अन्य सरकारी योजनाओं से पहले से लाभान्वित हो रही थीं या योजना के तय मानदंडों पर खरी नहीं उतर रही थीं। इनमें संजय गांधी निराधार योजना की लाभार्थी महिलाएं, 65 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं और वे महिलाएं शामिल हैं जिनके पास चारपहिया वाहन हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.