लखनऊ के ग्राम नटकुर तहसील सरोजनी नगर में जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 के निर्देशों के क्रम में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के चलाये जा रहे अभियान के में तहसील सरोजनी नगर द्वारा गठित टीम ने उक्त ग्राम की गाटा संख्या एंव क्षेत्रफल क्रमशः 999/0.481 हे०, 1584 / 0.593 हे०, 1593/0.462 हे० जो राजस्व अभिलेखों में ऊसर, खलिहान व नवीन परती खाते के रूप में दर्ज है से अवैध अतिक्रमण हटवा दिया गया। उक्त कार्यवाही नगर निगम व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर की गई। उपजिलाधिकारी सरोजनी नगर डा० श्री सचिन वर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई टीम ने उक्त कार्यवाही की। टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार श्रीमती कुमकुम मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यवाही में सहयोग हेतु नगर निगम राजस्व निरीक्षक श्री अविनाश चंद्र तिवारी एवं लेखपाल श्री मृदुल मिश्र, श्री सन्दीप यादव, श्री लालता प्रसाद व क्षेत्रीय लेखपाल श्री विजय प्रताप बहादुर यादव एवं थानाध्यक्ष – बिजनौर द्वारा उपलब्ध कराई गयी पुलिस बल उपस्थित रही। उक्त कार्यवाही से बेशकीमती भूमि कुल 1.484 हे० अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 8 करोड़ 17 लाख 30 हज़ार रुपए बाजार मूल्य की भूमि कब्जा मुक्त कराई
Trending
- राष्ट्र का चौथा स्तंभ: नाम बड़ा, पर क्या काम भी वैसा ही?
- UP:पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यु पी परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट
- मिशन 2027 को लेकर CM योगी ने संभाली कमान उतरे चुनावी मोड में, नए मंत्रियों को भी दी जिम्मेदारी
- UP: प्रयागराज में करोड़पति कारोबारी परिवार के ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर देश भर से 101 पत्रकार हुए सम्मानित,जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने किया डिजिटल सम्मान पत्र से सम्मानित
- चौथे स्तंभ का मुखर प्लेटफार्म JCI (रजिस्टर्ड) ने किया एलान हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कर्तव्यनिष्ठ पत्रकारों को मिलेगा डिजिटल सम्मान
- हल्के में न लें जनगणना-2027 पहले चरण की स्व-गणना (Self Enumeration)
- ‘जब अधिकारी हों मेहरबान तो सरकार की आँखों में धूल झोंकना आसान’ खाद्य एवं रसद विभाग में CM स्थानांतरण नीति का खुल्ला मजाक
- अमूल (Amul) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का किया इजाफा
- उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई भारी तबाही, कई लोगों की मौत