Bahraich: बीजेपी ने दुर्गेश सिंह रैकवार को मंडल अध्यक्ष किया नियुक्त, युवा शक्ति को मिली अहम जिम्मेदारी

1,294

बहराइच जिले में भाजपा ने एक बार फिर युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए नई परंपरा की शुरुआत की है। पार्टी ने हुजूरपुर मंडल से युवा कार्यकर्ता दुर्गेश सिंह रैकवार को मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ दुर्गेश सिंह जिले के सबसे युवा मंडल अध्यक्ष बन गए हैं, जो पार्टी में एक नया उत्साह और विश्वास का प्रतीक हैं।

दुर्गेश सिंह रैकवार भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं, और उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन में उनकी मेहनत और समर्पण को देखा गया है। इसी कारण पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। दुर्गेश सिंह की नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में नई उम्मीदें जागी हैं और पार्टी को पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में मंडल हुजूरपुर संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगा।

मंडल अध्यक्ष बनने के बाद दुर्गेश सिंह ने कहा, “मैं पार्टी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना मेरा मुख्य उद्देश्य होगा।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.