अंबेडकर मूर्ति प्रकरण में हुए बवाल में अब तक 19 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी कई नामजद

78

16/04/26 लखीमपुर खीरी:- अंबेडकर मूर्ति के मामले में हुए बवाल में लखीमपुर खीरी थाना मैलानी पुलिस द्वारा, बाकेंगज में 74 लोगों को नामजद किया है जबकि 200 अज्ञात लोग हैं जिसमें अभी तक 19 की गिरफ्तारी हुई है, सूत्रों की माने तो पैरोल पर छूटे हत्या आरोपी घटना का मास्टरमाइंड है।

पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में दिनांक 15.04.2026 को थाना मैलानी पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 83/2026 धारा 191(2),191(3),190, 326(G),109,310(2),121(1),132,324(5),61(2),126(2) बीएनएस, धारा 7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932, धारा 3 व 4 सार्वजनिक सम्पति नुकसान अधिनियम में कुल 19 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों द्वारा दिनांक 14.04.2026 को अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर बाकेगंज में हुये विवाद में पथराव आदि किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.जयपाल पुत्र स्व0 मूलचन्द्र नि0 मोतीपुर ग्रन्ट नं0 10 थाना मैलानी जनपद खीरी
2.अनुराग पुत्र छोटेलाल नि0 ग्राम अम्बेडकरनगर थाना मैलानी जनपद खीरी
3.रजनीश पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद नि0 मैकूपुर ग्रन्ट नं0 10 थाना मैलानी जिला खीरी
4.वीरपाल पुत्र स्व0 मूलचन्द्र नि0 मोतीपुर ग्रन्ट नं0 10 थाना मैलानी जिला खीरी
5.सूर्यप्रसाद उर्फ सूरज निवासी मोतीपुर थाना मैलानी जिला खीरी
6.सुनील कुमार पुत्र लल्लूराम निवासी मोतीपुर थाना मैलानी जिला खीरी
7.पंकज पुत्र चेतराम निवासी मोतीपुर थाना मैलानी जिला खीरी
8.लल्लूराम पुत्र इतवारी निवासी मोतीपुर थाना मैलानी जिला खीरी
9.रोहित पुत्र स्व0 शारदा प्रसाद नि0 मोतीपुरग्रन्ट नं0 10 थाना मैलानी
10.अर्जुन कुमार पुत्र राम सिंह निवासी बंजरिया थाना मैलानी जिला खीरी
11.परमीत पुत्र राम सिंह निवासी बंजरिया थाना मैलानी जिला खीरी
12.आदित्य पुत्र कौशलकिशोर निवासी गिरधरपुर थाना मैलानी जिला खीरी
13.अजीत कुमार पुत्र परशुराम निवासी रायपुर थाना मैलानी जिला खीरी
14.राज पुत्र हरिवंश निवासी बंजरिया थाना मैलानी जिला खीरी
15.विमल कुमार पुत्र विश्राम नि0 मोतीपुर ग्रन्ट नं0 10 थाना मैलानी जिला खीरी
16.हरीशंकर पुत्र रामप्रसाद नि0 टीकापुर ग्रन्ट नं0 10 थाना मैलानी जिला खीरी
17.अनांशु पुत्र अरविन्द नि0 मोतीपुर ग्रन्ट नं0 10 थाना मैलानी जिला खीरी
18.नीरज पुत्र रामप्रसाद नि0 टीकापुर थाना मैलानी जिला खीरी
19.श्यामकुमार पुत्र कौशल किशोर नि0 गिरधरपुर थाना मैलानी जिला खीरी हैं ।

बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने धरपकड़ तेज़ कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.