08/11/25 :- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को चेक बाउंस के मामले में 9 जनवरी 2026 को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है. यह मामला 2017 के एक शादी समारोह से जुड़ा है, जहां अमीषा पटेल को चार गानों पर डांस करने के लिए 11 लाख रुपए एडवांस में दिए गए थे. आरोप है कि उन्होंने तय राशि एडवांस में लेने के बाद भी शादी समारोह में हिस्सा नहीं लिया और आयोजक से संपर्क नहीं किया।
पवन कुमार वर्मा, जो ड्रीम विजन इवेंट कंपनी के मालिक हैं और मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र के डबल फाटक के रहने वाले हैं. उन्होंने 19 दिसंबर 2017 को कोर्ट में लिखित शिकायत दी थी. इस मामले में दिसंबर 2024 में अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी हुआ. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसमें अमीषा ने 14 लाख रुपए लौटाने पर सहमति जताई. उन्होंने 6 लाख रुपए नकद और 2 लाख रुपए का चेक दिया, लेकिन जब यह चेक बैंक में पेश किया गया तो वह बाउंस हो गया. इसके बाद पवन ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अमीषा या उनकी टीम ने कोई जवाब नहीं दिया. इस विवाद के चलते अब कोर्ट ने एक्ट्रेस को तलब कर अगले सुनवाई की तारीख 9 जनवरी 2026 तय की है।
शादी समारोह में नहीं हुईं शामिल
16 नवंबर 2017 को दिल्ली रोड के होलीडे रीजेंसी होटल में हुए एक शादी समारोह में अमीषा पटेल को चार गानों पर डांस करने के लिए बुलाया गया था. इसके लिए उन्हें 11 लाख रुपये एडवांस में दिए गए थे. हालांकि, आरोप है कि वह रुपये लेकर समारोह में शामिल नहीं हुईं और आयोजकों से संपर्क भी नहीं किया. यह रकम अमीषा के पर्सनल असिस्टेंट और अन्य के माध्यम से दी गई थी. इसके बाद आयोजक पवन वर्मा ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने रुपये हड़पने का आरोप लगाया।
अमीषा पटेल को मुरादाबाद कोर्ट ने किया तलब
दिसंबर 2024 में अमीषा पटेल और पवन वर्मा के बीच 14 लाख रुपए वापस करने का समझौता हुआ, जिसमें 6 लाख रुपए नकद और 2 लाख रुपए का चेक दिया गया था, लेकिन जब बैंक में चेक जमा किया गया तो वह बाउंस हो गया. इसके बाद पवन ने अमीषा और उनकी टीम से संपर्क करने की कई कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इस स्थिति में पवन ने फिर से कोर्ट का रुख किया, जहां न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल को तलब करते हुए 9 जनवरी 2026 को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया।
Trending
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर देश भर से 101 पत्रकार हुए सम्मानित,जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने किया डिजिटल सम्मान पत्र से सम्मानित
- चौथे स्तंभ का मुखर प्लेटफार्म JCI (रजिस्टर्ड) ने किया एलान हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कर्तव्यनिष्ठ पत्रकारों को मिलेगा डिजिटल सम्मान
- हल्के में न लें जनगणना-2027 पहले चरण की स्व-गणना (Self Enumeration)
- ‘जब अधिकारी हों मेहरबान तो सरकार की आँखों में धूल झोंकना आसान’ खाद्य एवं रसद विभाग में CM स्थानांतरण नीति का खुल्ला मजाक
- अमूल (Amul) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का किया इजाफा
- उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई भारी तबाही, कई लोगों की मौत
- सेना से रिटायर शख्स कैसे बना “साइको किलर” गुरप्रीत सिंह’ की दर्दनाक कहानी का खौफनाक अंत
- पश्चिम बंगाल:शुवेंद्रू अधिकारी के पीए की निर्मम हत्या करने वाले 3 शार्प शूटर गिरफ़्तार अब उगलेंगे कई राज़
- UP: मंत्रिमंडल विस्तार में छः नए चेहरे शामिल
- पश्चिम बंगाल में ‘जंगलराज’ कानून-व्यवस्था का बना मज़ाक सुवेन्द्रू अधिकारी के पीए को घेरकर गोलियों से किया गया छलनी