25/8/25 लखनऊ:- सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के मस्तेमऊ गांव में सोमवार दोपहर नगर निगम टीम द्वारा करीब 1 करोड़ की कीमत वाली सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हंगामेदार हो गई। कब्जेदार परिवार और अधिकारियों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान नायब तहसीलदार रत्नेश श्रीवास्तव ने कब्जेदार राम मिलन को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे माहौल और बिगड़ गया। महिलाओं ने मौके पर ही अधिकारियों से भिड़ते हुए जमकर विरोध किया।नगर निगम टीम ने खसरा नंबर 868 की लगभग 3000 वर्गफुट भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। जमीन खाद के गड्ढे के रूप में दर्ज है। कब्जेदार राम मिलन ने कार्रवाई रोकने के लिए तहसीलदार से एक घंटे की मोहलत मांगी, लेकिन अधिकारियों के सख्त रुख के चलते विवाद बढ़ गया।आरोप है कि थप्पड़ लगने से राम मिलन के कान से खून निकल आया और वह मौके पर गिर पड़ा। उसे तुरंत एंबुलेंस से गोसाईगंज सीएससी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर पहले सिविल अस्पताल और फिर पीजीआई रेफर किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कब्जेदार परिवार और नगर निगम टीम के बीच गाली-गलौज और हाथापाई देखी जा सकती है। कब्जेदार पक्ष का कहना है कि परिवार तीन पीढ़ियों से इस जमीन पर रह रहा है और उनके पास पुराने दस्तावेज मौजूद हैं। वहीं, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे हटाना जरूरी था।पार्षद राजेश कुमार ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि कब्जा हटाने से पहले पीड़ित परिवार को एक घंटे की मोहलत तक नहीं दी गई।उधर, नगर निगम ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध अतिक्रमण और सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
Trending
- राष्ट्र का चौथा स्तंभ: नाम बड़ा, पर क्या काम भी वैसा ही?
- UP:पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यु पी परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट
- मिशन 2027 को लेकर CM योगी ने संभाली कमान उतरे चुनावी मोड में, नए मंत्रियों को भी दी जिम्मेदारी
- UP: प्रयागराज में करोड़पति कारोबारी परिवार के ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर देश भर से 101 पत्रकार हुए सम्मानित,जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने किया डिजिटल सम्मान पत्र से सम्मानित
- चौथे स्तंभ का मुखर प्लेटफार्म JCI (रजिस्टर्ड) ने किया एलान हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कर्तव्यनिष्ठ पत्रकारों को मिलेगा डिजिटल सम्मान
- हल्के में न लें जनगणना-2027 पहले चरण की स्व-गणना (Self Enumeration)
- ‘जब अधिकारी हों मेहरबान तो सरकार की आँखों में धूल झोंकना आसान’ खाद्य एवं रसद विभाग में CM स्थानांतरण नीति का खुल्ला मजाक
- अमूल (Amul) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का किया इजाफा
- उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई भारी तबाही, कई लोगों की मौत